ChhattisgarhRegion

माँ काली जनकल्याण मंदिर समिति द्वारा मनाया गया बंगाली नववर्ष

Share

रायपुर। डब्लूआरएस स्थित मां काली मंदिर में लगभग 500 से अधिक परिवारों ने काली माँ की पूजा अर्चनाकर नव वर्ष का स्वागत किया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि यह मंदिर 1964 में निर्मित हुई थी जिसे तात्कालिक कर्मचारियों ने अल्प संसाधन के बावजूद एक वृहद काली मंदिर बनाया जिससे कि इस क्षेत्र के सभी भक्तजन मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर सके एवं बांग्ला संस्कृति के साथ रूबरू हो सके इन्हीं उद्देश्यों के साथ समिति का निर्माण किया गया वर्तमान में यह समिति सामुदायिक भवन के माध्यम से सभी समाज के रीति रिवाज निभाने का एक बड़ा केंद्र बन चुका है भविष्य में स्कूल एवं स्वास्थ्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्माण एवं कार्य किया जा रहे हैं . कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोमेन चटर्जी, संजय आचार्य, उमेश,पीयूष, रिंटू, संजय सिंह,किशोर, विनायक,किशनइंदु व बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button