ऑनलाइन सट्टा के लिए कुख्यात थ्री स्टंप्स के मास्टर माईंड बाबू खेमानी सहित 7 सटोरिए मुंबई व गोवा से गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने मुम्बई और गोवा में दबिश देकर ऑनलाईन सट्टा गिरोह के मास्टर माईंड बाबू खेमानी सहित 7 सटोरियो को गिरफ्तार किया है जबकि बाबू खेमानी का भाई करण खेमानी अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। इनका गोवा में संचालित थ्री स्टंप्स पैनल नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। इनसे 03 लैपटॉप, 18 मोबाईल फोन, 01 राउटर, 01 केल्क्यूलेटर, सट्टा के हिसाब-किताब वाली कापी, 10 एटीएम कार्ड, 01 एक्सटेंशन बॉक्स तथा 01 बी.एम.डब्ल्यू. कार जब्त की गई। इनकी कुल कीमत 60 लाख रूपए बताई गई है। ये लोग लेन-देन के लिए म्यूल खातों का उपयोग करते रहे। इन म्यूल खाते, खाता धारकों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। अब तक 27 सटोरियों को गिफ्तार कर 4 राज्यों में संचालित पैनल ध्वस्त किया गया।
पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मास्टर माइंड बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर बीते ढाई वर्षों से थ्री स्टंप्स, रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 एवं डायमण्ड मास्टर ऑनलाईन पैनल चला रहा था। बाबू सोशल मीडिया इन्पत्त्लूएजर की आढ़ में सट्टे का अवैध कारोबार कर रहा था। इनके विरुद्ध थाना गंज में धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112 (2) बीएनएस दर्ज किया गया है। 13 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज पुलिस ने 13 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास एक कार में सवार व्यक्ति को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पकड़ा था। उससे हुई पूछताछ पर उडीसा, महाराष्ट्र रेड कर 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे मिली जानकारी अनुसार इनका मास्टर माईंड बाबू खेमानी व उसके भाई करण खेमानी की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान मिली जानकारी पर मुम्बई व गोवा में एक साथ रेड़ किया। बाबू खेमानी, रोहित सिंह, विशाल कश्यप को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया। इनसे 01 लैपटाप, 01 बीएमडब्ल्यू कार, 04 मोबाईल फोन जप्त किया गया है। इनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाबू खेमानी का एक ऑनलाईन पैनल गोवा में संचालित है, जहां रेड कार्यवाही करने पर लाईन का पैनल मिला व मौके से 04 आरोपियों लक्ष्मण ढोबर, आशीष जाधव, रंजीत कुमार पासवान व वैभव खण्डेलवाल को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 लैपटॉप, 14 मोबाईल फोन, 1 नग राउटर, 1 केल्क्यूलेटर, सट्टा हिसाब-किताब का कापी 1,10 एटीएम कार्ड एवं 1 एक्सटेंशन बोर्ड जप्त किया गया।
मास्टर माईंड बाबू खेमानी ने बताया कि 2.5 वर्ष पूर्व अपने भाई करण खेमानी और अन्य रायपुर के सट्टा पैनल संचालित करने वालों के साथ मिलकर रायपुर में सट्टा संचालित करने की योजना बनायी। चूंकि सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंजर था उसके बहुत फालोअर थे, उसका फायदा उठाकर हाई प्रोफाईल सट्टा खेलने वाले लोगों से संपर्क किया और शुरूवात में मेट्रो, कलर 777, क्लासिक एक्स 99 बैटिंग एप का संचालन किये। 16 अक्टूबर 23 को खम्हारडीह पुलिस ने करण खेमानी अन्य 03 आरोपियों के साथ पकड़ा। उसके बाद डर से इन तीनों एप का संचालन बंद कर दिया गया, उसके बाद पुन: थ्री स्टंप्स, 55 एक्सचेंज नाम से आई डी बनायी और निश्चित योजना के तहत बाबू एवं करण खेमानी ने पुराने ग्राहकों को थ्री स्टंप्स, 55 एक्सचेंज पैनल में जोड़ा, जो लगातार सट्टा खिला रहे थे। रायपुर पुलिस का बहुत दबाव को देखते हुए बाबू एवं करण खेमानी ने रायपुर के बाहर अन्य राज्य में पैनल संचालित करने की योजना बनायी। कमलेश देवांगन को कलेक्शन एजेंट का काम दिया। रोहित सिंह देशभर में पैनल या आई डी बांटने का काम करता था। विशाल कश्यप का काम लेन-देन के लिये खाता कलेक्शन का था। विशाल कश्यप द्वारा दिये गये बैंक खातों में रकम का लेन-देन होता था। देशभर से खाता देने वालों एजेंटो से 20-30 हजार रूपये में खाता लेते थे। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बाबू खेमानी वर्ष 2011 में दुबई, वर्ष 2023 में थाईलैंड/बैंकाक तथा वर्ष 2025 में 3 बार दुबई गया है। इसके विदेशों के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी (मुम्बई)
01. गुलशन उर्फ बाबू खेमानी पिता ब्रम्हानंद खेमानी 32 मकान नंबर 11 मारूति इन्क्लेवा एम्स अस्पताल के बाजू आमानाका।
02. रोहित सिंह पिता चंद्रभान सिंह 26 ढ़ाचा भवन टाटीबंध आमानाका
03. विशाल कश्यप 27 सतनामी पारा टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर
गिरफ्तार आरोपी (गोवा)
01. लक्ष्मण ढोबर पिता महादेव ढोबरे 45 लालगंज मेहंदी बाग रोड नागपुर (महाराष्ट्र)
02. आशीष जाधव गजानंद जाधव 29 ग्राम मुनगा तह. आकोट अकोला (महाराष्ट्र)
03. रंजीत कुमार पासवान पिता लम्बू पासवान 28 ग्राम कोहरई परशुरामपुर बस्ती (उ.प्र.)
04. वैभव खण्डेलवाल पिता ऋषि खण्डेलवाल 37 303 भवानी काम्पलेक्स वथौरा चौक नागपुर (महाराष्ट्र)







