बैंक कर्मी ने की आर्मी के जवान से ठगी
बालोद। अर्जुन्दा थाने के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने गड़बड़ी करके 2 लाख के स्थान पर 17 लाख रुपये का लोन निकलवा लिया। जवान का लोन सैंक्शन होते ही आरोपी ने किसी अन्य खाते में 15 लाख 50 हजार ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित जवान जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। इसकी जानकारी बैंक से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव पड़ने लगा । बैंक जाकर जवान को पता चला कि उन्होंने 2 लाख का लोन लेने आवेदन किया था। लेकिन उनके नाम 17 लाख का लोन है। अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। इस पर जवान ने गुंडरदेही थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।
गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि जवान के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है । प्राइवेट बैंक के रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।







