ChhattisgarhCrime
बच्चे को काटने वाले पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने पीट पीटकर मारा
बालोद। डौंडी लोहारा थाने के चिल्हाटीखुर्द गांव में पागल कुत्ते ने मवेशियों, राहगीरों के बाद गांव में खेल रहे 4 साल के मासूम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने बच्चे को 17 जगहों पर काटा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को पीट- पीटकर मार डाला। गौरतलब है कि इसके पहले पागल कुत्ते ने गांव के मवेशियों और ग्रामीणों को काट खाया था। लोग बहुत परेशान हो गए थे।






