तीन हादसों में 2 की मौत 10 लोग घायल

कोंडागांव/सूरजपुर/जगदलपुर। रफ़्तार के चलते के चलते सड़कों पर कहर बनकर टूट रहा है। माजदा और ट्रक में टक्कर में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खड़े ट्रक से बस के टकराने और गिट्टी से भरा हाईवा के पलटने की घटनाए हुई है। इस हादसों में 10 लोग घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसे कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में हुए हैं।
कोंडागांव के नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक और माजदा में भिड़ंत हो गई। इसमें 2 लोगों की दबने से मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसे के चलते सड़क पर गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गई। .
माजदा में 5 से अधिक मजदूर दब गए थे। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह
सूरजपुर में अंबिकापुर से बिहार जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हुई है। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस टकरा गई। इसमें 12 यात्री घायल हो गए। उनमे से 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कुछ को साधारण चोटें आई हैं। यह घटना लटोरी चौकी क्षेत्र की है। सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
जगदलपुर के पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा हाईवा पलट गया। इसमें हाईवा चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं। पुसपाल घाट में तैनात सीआरपीएफ 188 बटालियन के जवानों ने गाड़ी में फंसे घायलों को निकालकर अस्पातल भिजवाया। सीआरपीएफ के तैनात सहायक कमांडेंट बन्ना राम ने मारडूम थाने में घटना की सूचना दी। मौके पर जवानों की टीम पहुंची और फंसे हुए घायल – चालक लक्ष्मण, योगेंद्र और कार्तिक को बाहर निकाला।









