ChhattisgarhMiscellaneous

बढती गर्मी के चलते येलो अलर्ट जारी

Share

रायपुर। बढ़ रही गर्मी के चलते मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की बात कही है। इससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सीएमएचओ की बैठक में मौसमी बीमारी और मौसम परिवर्तन को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जगह ठंडे पानी की व्यवस्था, खराब पंखा, कूलर, एससी को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए जरूरी दवाइयों के स्टॉक रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब गर्मी का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। सडकों पर दोपहर में सड़के सूनी रहने लगी हैं। विभाग ने जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। लोगों से दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने कहा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में 43.5, रायपुर में 43, माना में 42.5, बिलासपुर में 42.8, जगदलपुर में 40, पेंड्रा रोड में 39.9 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी है। दोपहर में बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखने, हल्के और सूती कपड़े पहनने कहा है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए लगातार तरल पदार्थ पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी का सेवन करते रहने की सलाह दी है। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button