ChhattisgarhCrime

स्कूली छात्रों के बीच मामूली विवाद, एक छात्र की गई जान

Share

रायपुर। तिल्दा में दो स्कूली छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी हो गया। दोनों के बीच स्कूल परिसर में शुरू हुई कहासुनी में एक छात्र की जान चली गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, तिल्दा थाने के सासाहोली गांव स्थित एक स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान एक छात्र ने चाकू निकालकर दूसरे छात्र पर हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि घायल छात्र ने हमले के दौरान चाकू छीन लिया और गुस्से में उसने दूसरे छात्र पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना में दूसरा छात्र भी घायल हुआ है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल प्रबंधन, छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button