ChhattisgarhMiscellaneous

जिंदल कॉलोनी में घूमते दिखा तेंदुआ

Share

रायगढ़। जिंदल कालोनी में घूमते तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर सर्चिंग कर रही है। जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर स्थित जिंदल कंपनी कालोनी के पास गार्डन के आसपास सोमवार रात एक तेंदुआ को देखा गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
8 सेकंड के वायरल वीडियो में तेंदुआ गार्डन से होते हुए जंगल की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि संभवतः जंगलों से भटकते हुए तेंदुआ रिहायशी इलाके आ पहुंचा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साथ ही आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जिंदल कालोनी के शूटिंग रेंज में तेंदुआ देखे जाने की बात कही जा रही है, जिसकी पुष्टि करने में विभाग की टीम लगी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button