दुर्लभ वन्य प्राणी की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

जगदलपुर। डीआरआई की नागपुर यूनिट की सूचना पर वन विभाग ने होटल पार्थ इन पैलेस कुम्हारपारा में दुर्लभ वन्य प्राणी की खाल के साथ तस्कर गिरोह के तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार, हर्षवर्धन हैं। आरोपियों जगदलपुर निवासी को कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिय्या गया । यतीश्वर राव के कब्जे से पेंगोलीन छाल 16.5 किलो, एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल जब्त किया। पेंगोलीन छाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत बताई जा रही है। यह कार्रवाई एसडीओ योगेश कुमार रात्रे के नेतृत्व में जगदलपुर परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र सिंह वर्मा, उड़नदस्ता टीम के सदस्य, जगदलपुर रेंज के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। पैंगोलिन को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। डीआरआई ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक देशभर में कई बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश किया है। उज्जैन में तेंदुए की खाल तस्कर गिरोह सिवनी में बाघ शावक की हत्या और अंगों की तस्करी शामिल हैं। आंध्र प्रदेश के पिलेरु में पैंगोलिन शल्क तस्कर आदि शामिल है।
वन विभाग जगदलपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार तिवारी व वन मंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। इसके अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।






