ChhattisgarhRegion

कोंडागांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया माटी तिहार

Share

कोंडागांव। जिले में चैत्र माह में बस्तर अंचल का पारंपरिक माटी तिहार रविवार को कोंडागांव जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों और ग्रामीणों ने धरती माता की पूजा कर अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। माटी तिहार की एक दिवसीय पारंपरिक पर्व इसकी तिथि हर गांव में स्थानीय परंपराओं के अनुसार तय की जाती है। गांव के गायता, पुजारी और समुदाय के प्रमुख मिलकर इस दिन का निर्धारण करते हैं। इस विशेष दिन पर ग्रामीण पूरी आस्था के साथ मिट्टी की पूजा करते हैं और खेती-किसानी से जुड़े सभी कार्यों से विराम लेते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार माटी तिहार के दिन मिट्टी खोदना, खेतों में हल चलाना या अन्य कृषि कार्य करना वर्जित होता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर सामाजिक दंड का प्रावधान है। यह परंपरा धरती के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। पर्व के अवसर पर गांव के प्रत्येक घर से स्वेच्छा से चंदा एकत्र किया जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों से भी सहयोग लिया जाता है, जिसे लोग सहर्ष प्रदान करते हैं। पूजा स्थल पर ग्रामीण चावल, दाल, सब्जियां, फल, कंद-मूल और पशु-पक्षियों की भेंट अर्पित करते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button