ChhattisgarhCrimeRegionUncategorized

15 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Share

बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगे।
फेरबदल के तहत निरीक्षक दामोदर मिश्रा को हिरी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीश सिंह को तोरवा थाना और भावेश शेण्डे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना और राजश्री दामू कोशले को कोनी थाना की कमान दी गई है। एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की जिम्मेदारी गोपाल कृष्ण सतपथी को दी गई है। रविशंकर तिवारी को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। उमेश कुमार साहू को अजाक थाना में पदस्थ किया गया है, जबकि अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा बनाया गया है। कोतवाली और सिविल लाइन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी बदलाव किए गए हैं। संजय सिंह को कोतवाली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उत्तम साहू को सिविल लाइन क्षेत्र में तैनात किया गया है। अभय सिंह बैस को सरकंडा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली है। ओंकारघर दीवान को पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप बिलासपुर में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को चौकी प्रभारी मोपका के पद पर यथावत रखा गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button