ChhattisgarhCrime

मामूली विवाद पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर जान दी, दो मासूम हुए बेसहारा

Share

कोंडागांव। पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या फांसी लगा ली। इस घटना के बाद दो मासूम बच्चे बेसहारा हो गए। यह मामला सिटी कोतवाली थाने क्षेत्र की है। कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए हुए थे। गुरुवार रात दोनों जब वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद बढ़ और गुस्साए पति धनेश्वर ने अपनी पत्नी सुखबती नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button