ChhattisgarhMiscellaneous
सड़क के अभाव में मरीजों को कांवड़ में ढोने को मजबूर ग्रामीण
दंतेवाड़ा। कटेकल्याण ब्लॉक के सुरनार गांव में आज भी सड़क के अभाव में ग्रामीणों को मरीजों को कांवड़ में उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। गांव से कुछ ही दूरी तक ही पक्की सड़क है। ओमेलपारा से अब भी 7 से 8 किलोमीटर दूर कटे हुए हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से सड़क और पुलिया निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब नाला पार करना भी जोखिम भरा हो जाता है। पंचायत के पास भी इतना बजट नहीं है कि अस्थायी व्यवस्था की जा सके। ऐसे में बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है, जो ग्रामीण विकास की हकीकत को उजागर करता है







