ChhattisgarhCrime

हाइपर क्लब में उत्तरपूर्व राज्य की लड़कियों से अश्लील हरकत

Share

रायपुर। वीआईपी रोड स्थित हायपर क्लब में आधी रात को उत्तर पूर्व की लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की गई। इस पर जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गुढ़ियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि वीआईपी रोड स्थित क्लब्स, कैफे, बार में आय दिन विवाद होते रहते हैं। बताया जाता है कि गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था। उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, विरोध करने पर विवाद हो गया। इसके बाद मामला हिंसक हो गया और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि हायपर क्लब में देर रात विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button