NationalSports

20वीं सीनियर व 14वीं जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप 14 से 17 मई तक

Share

रायपुर। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ द्वारा 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 17 मई तक कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल ग्राउंड, रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
जूनियर वर्ग के लिए आयु सीमा 19 वर्ष से कम निर्धारित की गई है, इसके अनुसार 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।
वुडबॉल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल है, जिसे इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन (FISU), ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है।
आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागी टीमों के लिए 14 से 18 मई तक आवास, भोजन एवं स्थानीय परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी टीमों को 14 मई की सुबह तक रायपुर में रिपोर्ट करने का अनुरोध किया गया है। प्रतिभागी टीम 5 मई तक अपनी भागीदारी की पुष्टि एवं टीम विवरण आयोजकों को प्रेषित करें।

प्रत्येक टीम में अधिकतम 24 खिलाड़ी (12 पुरुष और 12 महिला) तथा 3 अधिकारी सम्मिलित किए जा सकते हैं, जिनमें महिला टीम के लिए एक महिला प्रबंधक का होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को अपने आवश्यक खेल उपकरण (किट एवं मैलेट) साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button