कटनी में प्रदेश के हार्वेस्टर मालिक की सड़क हादसे में मौत

कटनी। ढीमरखेड़ा इंद्रा कालोनी के पास देर रात हार्वेस्टर और बाइक में टक्कर बाइक सवार छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक होरीलाल पिता अशोक बघेल 26 ग्राम मोहतरा देऊर, थाना साजा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ निवासी था। घटना में बाइक सवार झिन्ना पिपरिया गांव के विपिन श्रीवास्तव भी घायल हो गया है। उसे गंभीर हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भिजवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं कटाई चल रही है। इससे दूसरे प्रदेशों के हार्वेस्टर वाहनों में होड़ लगी रहती है। देर रात हुई घटना में ग्रामीणों ने हार्वेस्टर चालक को पकड़ कर डायल 112 के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्टाफ पहुंचा था। घायल को तत्काल 112 की मदद से उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पीएम करवाया जाएगा।







