ChhattisgarhRegion

कोटमसर गुफा का प्रवेश द्वार 15 जून को बंद हो जाएगा

Share

जगदलपुर। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित प्रसिद्ध कोटमसर गुफा का प्रवेश द्वार प्रतिवर्ष के अनुसार 15 जून को बंद हो जाएगा। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की पहचान मानी जाने वाली कुटुमसर गुफा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। वर्षा ऋतु में गुफा के भीतर जलभराव, फिसलन और प्राकृतिक जोखिम बढ़ जाने के कारण वन विभाग द्वारा एहतियातन इसे बंद किया जाता है। मौसम सामान्य होने के बाद सितंबर-अक्टूबर में पुन: पर्यटकों के लिए खोला जाता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है । गुफा के भीतर प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए मानसून अवधि में प्रवेश प्रतिबंधित करना आवश्यक होता है। वहीं, बारिश समाप्त होने के बाद गुफा की स्थिति का निरीक्षण कर पुन: संचालन शुरू किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button