ChhattisgarhCrime

शादी का झांसा देकर दो लोगों ने किया दैहिक शोषण गिरफ्तार

Share

कोरबा। मानिकपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के आरोप में दो मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की दफ्तर में काम करते समय तो दूसरे की सोशल मीडिया में पीड़िता से जान पहचान हुई थी। दोनों ने शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाए थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जयपुर निवासी शैलेष गढ़वाल 24 अपने रिश्तेदार के घर रहकर एक दफ्तर में काम करता था। उसके साथ बालको की युवती भी काम करती थी। उकाम के दौरान दोनों में परिचय हो गया। वक्त के साथ वे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। शैलेष ने शादी करने की बात कहकर सम्बन्ध बनाने लगा। इससे युवती गर्भवती हो गई। बच्चे के जन्म के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इसी तरह बालको की रहने वाली का युवती की सोशल मीडिया से सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले प्रशांत साहू से जान पहचान हुई। वे लगातार एक दूसरे के संपर्क में बने रहे। युवक ने शादी का भरोसा दिला कर पीड़िता के साथ सम्बन्ध बनाने लगा। पीड़िता की शादी की बात कहने पर आरोपी पलट गया । इस पर उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button