National

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, 9 मिनट तक पड़ीं ललाट पर किरणें

Share

अयोध्या। अयोध्या में रामलला का रामनवमी पर सूर्यतिलक किया गया। करीब 9 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य किरणें पड़ीं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्यतिलक था। दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्यतिलक किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी भगवान श्री राम का सूर्य तिलक देखा। इस दौरान मोदी हाथ जोड़कर खड़े नजर आए।
सूर्य तिलक के साथ ही मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। 14 पुजारियों ने गर्भगृह में विशेष आरती और अनुष्ठान किया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभु को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
रामलला के मस्तक तक सूर्य की किरणों को पहुंचाने के लिए एक बेहद जटिल और सटीक सिस्टम तैयार किया गया था। अष्टधातु के 20 पाइपों से बना 65 फीट लंबा सिस्टम। किरणों को गर्भगृह तक भेजने के लिए 4 विशेष लेंस और 4 दर्पणों का उपयोग किया गया। दोपहर 12 बजे की सीधी धूप को परावर्तित कर सीधे ललाट के केंद्र पर केंद्रित किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button