Chhattisgarh

महंत का BJP पर गंभीर आरोप, कहा- हमारे नेताओं को दे रही भाजपा

Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। इस बीच BJP और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में हमारे कांग्रेस नेताओं को डराया और दबाव बनाया जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो जाएं। महंत ने कहा कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास भी फोन आ रहे हैं। चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। इसके चलते हमारे जनपद सदस्य से लेकर विधायकों तक को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

राजनांदगांव में पूर्व CM भूपेश बघेल के सामने मंच पर कार्यकर्ता के आरोपों को भी महंत ने भाजपा की साजिश बताया है। पूर्व CM भूपेश बघेल, जिस मामले में खुद 2022 से कार्रवाई कर रहे हैं, 72 केस दर्ज किए, 400 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं। उसमें भूपेश बघेल पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। जबरदस्ती FIR में उनका नाम जोड़कर परेशान करने की कोशिश हो रही है। षड्यंत्र के तहत उनका नाम डाला गया है। महंत ने कहा कि ये उन्हें पूरी तरह से डराने और धमकाने की कोशिश है। यह बात अब जग जाहिर हो चुकी है, लेकिन हमारे नेता ने हिम्मत से काम लिया। उन्होंने कहा कि न तो मैं कोर्ट जाऊंगा, न ही जमानत लूंगा। मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगा और उनकी इस लड़ाई में हम सब उनके साथ हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि इस तरह की राजनीति कभी नहीं हुई। यह लोग हमारे नेताओं को लगातार फोन कर रहे हैं। हमारे कई विधायक और पूर्व विधायक हैं, जिनसे संपर्क में रहने का प्रयास कर रहे हैं। जयसिंह अग्रवाल जैसे हमारे दबंग नेता के पास भी उनकी कोशिश जारी है। यह पूरी तरह से नाकाम रहेगी। इनके बहकावे में कोई नहीं आएगा। महंत ने कहा एक बात समझ में नहीं आ रही है कि बीजेपी लगातार सिर्फ हमारे ही क्षेत्र में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में जो जनपद के सदस्य हैं, अध्यक्ष हैं, नगर पालिका के सदस्य हैं, मेयर हैं, सब के ऊपर कोई न कोई ऐसा दबाव बना रही है कि वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं। BJP छत्तीसगढ़ में 11 सीट और देश में 400 सीट नहीं जीत पाएगी। ये सिर्फ एक सपना है, जो कभी पूरा नहीं होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button