ChhattisgarhCrimeRegion
बेलगाम हाईवा ने 13 गायों को कुचला, 10 की मौत

जांजगीर-चांपा। मुलमुला थाना क्षेत्र के आरस मेटा मोड़ पर बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार बुलगाम हाईवा क्रमांक सीजी 22 यू 8111 ने सड़क किनारे मौजूद 13 गायों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में गुस्सा और मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया जबकि गांव वालों ने परिचालक को पकडऩे में सफल रहे जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।







