ChhattisgarhCrimeRegion
अधिवक्ता विनीत तिवारी हुए 1.33 करोड़ की ठगी के शिकार

बिलासपुर। सोलर पोल लगाने के नाम पर रायपुर निवासी अधिवक्ता विनीत तिवारी से 1 करोड़ 33 लाख रुपये की ठगी के शिकार हो गए। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने आरोपी संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष कर्ण, गोपाल वैष्णव और उनके अन्य साथियों ने अधिवक्ता को सोलर पोल लगाने का ठेका दिलाने का प्रलोभन दिया था, जिसे सच मानकर वे उनके झांसे में आ गए। आरोपियों ने पीडि़त को फर्जी दस्तावेजों और झूठे आश्वासनों के आधार पर निवेश के लिए तैयार किया और फिर बड़ी चतुराई से 1.33 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है मामले की जांच में जुट गई है।







