ChhattisgarhRegion

संगठित षडय़ंत्रों के खिलाफ जागरूकता ही सुरक्षा – चंद्रशेखर

Share

पेंड्रा। भोपाल क्षेत्र के सामाजिक समरसता प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा एक दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट, संवाद एवं विस्तृत चर्चा की तथा संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और सक्रिय कार्यशैली पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विशेष रूप से समाज की माताओं एवं बहनों के सम्मान, संस्कार और शील की रक्षा पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित बनाना अत्यंत आवश्यक है।
भाई साहब ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मोहल्लों में नियमित सत्संग, हनुमान चालीसा पाठ एवं सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से प्रति मंगलवार सायं 7 बजे मोहल्ला स्तर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर मंदिरों को ‘शक्ति केंद्रÓ के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। अंत में चंद्रशेखर वर्मा जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासियों को हिंदू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, हर्ष छाबरिया (जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), प्रकाश साहू (जि़ला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), सागर पटेल (जिला संयोजक, बजरंग दल), निखिल परिहार, श्रीमती सरोज पवार, प्रिया त्रिवेदी, आकांक्षा साहू, अनीता मांझी, विमला वासुदेव, भूपेंद्र चौधरी, शिवम साहू, प्रदीप कुमार, विनय पांडे, अनुराग पांडे, ए. आनंद पांडे, दीपक विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा , विजय मेघानी, संजय जयसवाल, बृजेश पुरी, रविन्द्र केवट, कुंवारे लाल पूरी, पुरन यादव, राहुल, आदित्य सोनी, हर्ष पटेल, पिंकी चौधरी, दिशा मानिकपुरी, सुम्मी साहू, प्रतीक्षा साहू, कुसुम गौतम उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button