जब विस सभापति ने रिकेश का नाम पुकारा तो प्रश्न पूछने उठ खड़े हुए अनुज

रायपुर। प्रश्न काल के अंतिम समय में सभापति धरम लाल कौशिक ने तारांकित प्रश्न के लिए भाजपा विधायक रिकेश सेन का नाम पूकारा। जो सदन में उपस्थित नहीं थे। इस पर भाजपा के ही अनुज शर्मा ने खड़े होकर श्री कौशिक से कहा कि रिकेशजी ने मुझे अधिकृत किया है। इस पर कौशिक कुछ देर मौन रहकर सचिव से इस पर रिकेश की लिखित सूचना की जानकारी ली। इससे पहले कि सचिव जानकारी देते अनुज प्रश्न पूछने लगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भी पूछा रिकेश की सूचना है क्या। इस पर सचिव ने सभापति को न होने की जानकारी दी और श्री कौशिक अगले प्रश्न के लिए भोलाराम साहू का नाम पुकारा।
हस्तक्षेप करते हुए अजय चंद्राकर ने सभापति से कहा कि रिकेश नए विधायक हैं, नियम प्रक्रिया याद नहीं रह जाता। ऐसे में आसंदी से इतना संरक्षण तो मिलना ही चाहिए। आपकी (विपक्ष) ओर से भी ऐसा हो सकता है। फिर कई लोगों के लिए नियम प्रक्रिया की दिक्कत होगी। इस पर महंत, उमेश पटेल ने कहा कि सूचना दे देनी थी बस।







