Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पारित विनियोग पर बहस के बीच सत्ता और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.87 लाख करोड़ रुपये का विनियोग पारित होने के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर पांच साल तक “भर्राशाही” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए प्रभावी वेलफेयर योजनाएं और संकल्प आधारित बजट लेकर आई है, वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सरकार पर विज्ञापन आधारित शासन, वित्तीय कुप्रबंधन, युवाओं और किसानों की अनदेखी तथा कई योजनाओं की विफलता जैसे गंभीर आरोप लगाए, साथ ही राजस्व वसूली, पूंजीगत व्यय, कर्ज, शिक्षा-स्वास्थ्य, पर्यावरण और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाते हुए सरकार की नीतियों और नियत दोनों पर निशाना साधा।







