Chhattisgarh
ड्राइवर की जगह प्रिंसिपल चला रहे थे वैन, हादसे में कई बच्चे घायल

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर होने के बाद एक स्कूल वैन पलट गई, जिससे उसमें सवार बच्चों और एक शिक्षिका घायल हो गए। यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथुर के छात्र-छात्राओं को लेकर वैन मुड़पार गांव से स्कूल जा रही थी। हादसे में वैन में सवार 15 से अधिक बच्चों में से करीब 10 बच्चों को चोटें आईं, जिनमें कुछ के सिर फट गए तो कुछ के हाथ-पैर में चोट लगी। दुर्घटना में स्कूल की महिला शिक्षिका भी घायल हुईं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि नियमित ड्राइवर के अनुपस्थित रहने पर वैन को स्कूल के प्रिंसिपल चला रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।







