Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसों का सिलसिला अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत, कई घायल

Share

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हुए दर्दनाक हादसों में कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। ये घटनाएं रायपुर, कोरबा और सूरजपुर जिलों से सामने आई हैं, जहां कहीं तेज रफ्तार वाहनों ने कहर बरपाया तो कहीं फैक्ट्री में लापरवाही और ट्रेन हादसे ने जान ले ली। मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने अवैध रेत परिवहन और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के विरोध में देर रात तक चक्काजाम किया। वहीं बालको थाना क्षेत्र के अगजरबहार के पास पिकनिक से लौट रहे युवकों का ऑटो पलट गया, जिसमें सोनू यादव और सत्यम यादव की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। दूसरी ओर कोरबा की एक राखड़ ईंट फैक्ट्री में मशीन की सफाई के दौरान 26 वर्षीय महिला मजदूर बिछनी बाई की दर्दनाक मौत हो गई, जब अचानक लीवर गिरने से वह मशीन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर विरोध भी हुआ, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व नौकरी देने का आश्वासन दिया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button