MiscellaneousNational

यात्रीगण ध्यान दें : इस रूट की कुछ ट्रेने रहेंगी कैंसिल

Share

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुगम बनाने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव के साथ समय-समय पर रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ जं.-ऐशबाग स्टेशनों के बीच पुल संख्या-476 पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण इस रूट की कुछ ट्रेनों को कैंसिल, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा।
< वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी एवं लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी
< लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी
<कासगंज से 23, 24 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर अनवरगंज में यात्रा समाप्त करेगी, यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-लखनऊ जं. के बीच रद्द रहेगी
<लखनऊ जं. से 24, 25 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी यह गाड़ी लखनऊ जं-कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी

पाटलिपुत्र से 24 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग 02.23 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ जं. के बीच कैंसिल रहेगी
लखनऊ जं. से 25 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग से 05.12 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं.-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी
गोरखपुर से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर गोमतीनगर 10.39 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी गोमतीनगर-लखनऊ जं. के मध्य कैंसिल रहेगी

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button