ChhattisgarhRegion

आमा डोंगरी स्कूल की शिक्षिका ने 70 बच्चों को स्कूल बैग का किया वितरण

Share

जगदलपुर। बस्तर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमा डोंगरी, संकुल जमावाड़ा में आज मंगलवार को 70 बच्चों को स्कूल बैग तथा छोटे-छोटे उपहार का वितरण किया गया द्य इस वितरण से बच्चों में प्रसन्नता साफ झलक रही थी।
ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडोंगरी में अधिकांश बच्चों के पास किसी तरह का स्कूली बैग नहीं था, सारे बच्चे बैग के अभाव में झिल्लियों में कापी पुस्तक रखकर स्कूल आते थे, जो देखने में भी अच्छा प्रतीत नहीं होता था। जिसे देखकर उसी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती वसुधा जैन ने स्वयं के व्यय से स्कूली बैग खरीदकर स्कूली बच्चों को वितरण किया तथा सभी बच्चों को बैग के अलावा छोटे-छोटे उपहार भी वितरण कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। बैग तथा उपहार प्राप्त करने की खुशी बच्चों में साफ परिलक्षित हो रही थी। इस कार्य से स्कूल के अन्य शिक्षक व शिक्षिकाओं ने श्रीमती वसुधा जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button