Madhya Pradesh
सरपंचों का जनपद सीईओ के खिलाफ मोर्चा, पद हटाने की मांग के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंचों और सदस्यों ने जनपद सीईओ बसंती दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सरपंचों ने आरोप लगाया कि जनपद सीईओ उनसे कमीशन की मांग कर परेशान करती हैं और समय पर कार्य नहीं कर रही हैं। शिकायत के दौरान 42 सरपंचों के साथ जनपद अध्यक्ष और सदस्य भी मौजूद थे। सरपंचों का कहना है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाने के बजाय अपनी मनमानी चला रहे हैं, जिससे पंचायत का काम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। इस मामले में सीईओ की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।







