Chhattisgarh
रायपुर में चोरों का नया तरीका घर के आंगन से गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद वारदात

रायपुर समेत पूरे प्रदेश में चोरी की वारदातों का तरीका तेजी से बदल रहा है, जहां अब शातिर चोर नगदी या महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की बजाय गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बजाज कॉलोनी का है, जहां कारोबारी रितेश उप्पल के घर के आंगन से देर रात अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। शिकायत के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और घर के बाहर रखे सामान को सुरक्षित रखने की अपील की है।







