Chhattisgarh
बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट घर में आग, महिला जिंदा जलकर हुई मौत

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक फ्रिज ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें घर में अकेली मौजूद 57 वर्षीय महिला जया अग्रवाल जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पार्षद दिलीप पाटिल मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस और दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धमाका फ्रिज ब्लास्ट से हुआ था, न कि गैस सिलेंडर फटने से। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।







