Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी। वहीं विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे, जबकि विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव सदन में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विचार-विमर्श किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button