ChhattisgarhCrimeRegion
धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा एक आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मारकेल में चिंगडु ट्रेक्टर गैरेज के सामने आरोपित बदमाश राजू यादव हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर थाना नगरनार में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर जेल दााखिल कर दिया गया है।







