Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बाइक दुर्घटना, एक की मौत और तीन घायल

Share

Korba जिले के उरगा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन लोग चांपा से कोरबा की ओर आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक कोरबा से चांपा जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक गलत दिशा में चल रही थी, जिससे दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक निखलेश कंवर (18 वर्ष), निवासी कमरीद, सरगांव जिला जांजगीर-चांपा की मृत्यु हो गई। अन्य तीन घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button