Chhattisgarh

भानपुरी थाना क्षेत्र में कुएं में गिरा युवक, SDRF ने शव निकाला

Share

Farsaguda village के भानपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय त्रिनाथ, पिता बलदेव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 1:30 बजे SDRF को युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी और टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक कुएं में कैसे गिरा। इस मामले में भानपुरी थाना पुलिस जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button