ChhattisgarhRegion

जहां नारी का सम्मान, वहां देवता का होता है वास – योगाचार्य छबिराम

Share

रायपुर। हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने लिए, हजारो दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए। हजारो बूंदें चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर एक नारी अकेली ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए। । अनुपम गार्डन रायपुर में विश्व महिला दिवस के अवसर पर पंतजलि योग समिति के 32 महिला साधिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती मंजू अस्पलिया एवं श्रीमती अर्चना खंडेलवाल महिला आर्य समाज रायपुर विशेष अतिथि थी।
मंजु अस्पलिया ने संबोधन में कहा कि महिलाएं को समय कम मिलता है, फिर भी स्वास्थ्य के लिए योग करना उनके लिए लाभदायक होता है। प्रत्येक नारी दिनभरे में कुछ समय अपने सेहत के लिए निकालना ही चाहिए। इसी कडी में अर्चना खंडेलवाल ने विश्व महिला दिवस पर सभी बहनों को बधाई दी, तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किए। उल्लेखनीय है की योगाचार्य छबि राम साहूं (राज्य प्रभारी )भारतीय शिक्षा बोर्ड ने सभी योग साधिकाओं से नियमित रूप से योग कक्षा में आने की अपील किए, साथ ही कहा कि करे योग रहे निरोग। उन्होंने कहा कि महिलाओ को अपने व्यसतम समय से समय निकालकर योग करना चाहिए। हम पंतजलि योग द्वारा अनुपम गार्डन में वर्ष 2012 से नियमित निशुल्क कक्षा लगाते आ रहे है। आज के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाओ को गर्मी से बचने के लिए स्कार्फ, लेडिज पर्स और अंग वस्त्र पहनाकर वंदन और अभिनंदन किया गया।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाले बहनों में मुख्य रूप से श्रीमती पुष्पलता देवांगन ,शीला सिंह, सीमा अग्रवाल, मधु सोनी, विमला सोनकर ,मीना पित्रोडा, अंजू तिवारी ,शारदा तंबोली, ज्योति निर्मलकर, नमिता राठौर, प्रमिला साहू ,वर्षा जैन,जयश्री साहू ,सुनीता भोई, मीनाक्षी असरानी, रानू तंबोली, रानी जी, कोमल वर्मा ,ऐश्वर्या ,तन्नवी, जानवी ,पारुल सिंह, डॉ सुप्रिया विश्वास, अंजनी सिंह, शालिनी उपाध्याय, रामकली देवांगन ,पदमा देवांगन, सरोज अग्रवाल,उमा भारती साहू आदि नारी शक्तिय का सम्मान किया गया।
सभी मातृ शक्तियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किए।इस अवसर पर योग साधक भाईयो ने भी इस कार्यक्रम में विशेष सहभागी रहे जिसमें पुखराज जैन, रामअवतार कछवाल काका, प्रहलाद दमाहे, ढालचंद जैन, राम अवतार तंबोली, जे .पी. महामल्ला , डा. टी.पी. देवांगन, महेश वरु, राजेंद्र अग्रवाल, शत्रुघ्न सोनकर सहित सभी योग साधक भाइयों ने सहयोग दिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button