गौरव सिंह बने अखिल भारतीय बंजारा समाज युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक

अखिल भारतीय बंजारा समाज के लिए यह गौरव का क्षण है कि समाज के तेजतर्रार एवं सक्रिय युवा नेता गौरव सिंह को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति रवींद्र नाईक, जो पूर्व सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य रह चुके हैं, द्वारा की गई है। इस अवसर पर उन्होंने गौरव सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय स्तर पर समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गौरव सिंह लंबे समय से बंजारा समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और युवा मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वे वर्तमान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, जो राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी द्वारा स्थापित एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है। उनकी इस नियुक्ति से समाज के युवाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। समाज के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं नव-नियुक्त राष्ट्रीय संयोजक गौरव सिंह ने कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए पूरे देश में बंजारा समाज के हितों की रक्षा और उन्नति के लिए निरंतर कार्य करेंगे।







