शिवरीनारायण के विकास को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ के तीर्थ शिवरीनारायण के विकास और सांस्कृतिक संवर्धन को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल थवाईत और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान शिवरीनारायण की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर चर्चा करते हुए नगर के समग्र विकास के लिए तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) मंत्री को सौंपा गया और उन्हें शिवरीनारायण आने का आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंत्री ने फोन के माध्यम से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। सद्गुरु ने बताया कि यही वह पावन भूमि है जहां भीलनी माता शबरी द्वारा प्रेम से अर्पित झूठे बेर भगवान राम ने स्वीकार किए थे, जो भारतीय संस्कृति में समानता और समरसता का प्रतीक है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को माता शबरी मंदिर शिलान्यास, त्रिवेणी वाटर स्पोर्ट्स शुभारंभ, इनडोर स्टेडियम लोकार्पण और शिवरीनारायण महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए 10 से 20 अप्रैल के बीच संभावित रूप से







