Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में विपक्ष का हंगामा, धान सुरक्षा पर सवाल

Share

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने धान खरीदी समितियों में चूहों द्वारा धान खाने के मामले को उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया। नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंंत ने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आरोप लगाया कि सरकार धान की सुरक्षा करने में नाकाम रही और गलत नीति के कारण बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। स्थगन प्रस्ताव को सदन में अग्राह्य किए जाने पर विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की और गर्भगृह में पहुंचकर विरोध जताया, जिसके चलते कुछ सदस्य स्वयं निलंबित हुए। इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सदन परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार से भ्रष्टाचार रोकने की मांग की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button