ChhattisgarhRegion
मानवता की मिसाल: संतोष यादव ने मरणोपरांत दान की आंखें और स्किन

रायपुर । प्रोजेक्ट दधीचि के तहत स्व. संतोष यादव के मरणोपरांत उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुरुज बाई यादव की सहमति से आंखें एवं स्किन दान की गई। रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती सुरुज बाई को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस मानवीय निर्णय की सराहना की तथा आर्थिक सहायता राशि के रूप में 21 हजार का चेक सौंपा। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अस्पताल के स्टॉफ उपस्थित रहे।







