ChhattisgarhRegion

सरपंचों का आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 9 मार्च से

Share

सुकमा। जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत संसाधन केंद्र में होगा।
जिपं सीईओ मुकुन्द ठाकुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण रिर्वैप्ड आरजीएसए योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायती राज अधिनियम, पेसा नियम, ओएसआर सहित पंचायत संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ जनपद के सरपंचों के लिए होगा। द्वितीय चरण 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ एवं कोंटा जनपद सरपंचों के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं तृतीय चरण 15 मार्च से 17 मार्च 2026 तक कोंटा जनपद के सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा सरपंचों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर प्रात: 10 बजे अपने आधार कार्ड के साथ प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। कार्यशाला संचालन के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button