ChhattisgarhCrimeRegion

बंद पड़े क्रशर प्लांट के गड्ढे में नहाने उतरा था किशोर, डूबने से मौत

Share

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र में नागलु सड़क किनारे स्थित एक बंद पड़े क्रशर प्लांट में डूबने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श वाघमारिया (13) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़े क्रशर प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण स्वयं ही डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी के किनारे फिसलन होने के कारण आदर्श का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। हालांकि जिस दोस्त को बचाने के लिए वह पानी में उतरा था, वह सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज गुरूवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button