नक्सलियों का मास्टर माईंड आका नेपाल से गिरफ्तार

रायपुर/जगदलपुर। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नक्सलियों के मास्टर माईंड आका गणपति को गुरूवार को नेपाल से गिरफ्तार किया गया है।गणपति माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य है।
नेपाल से गिरफ्तार किया गया गणपति 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था। गणपति की गिरफ्तारी को नक्सल संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस माह के अंत तक बस्तर को नक्सली मुक्त करने का जो लक्ष्य है उसमें यह अंतिम कील माना जा रहा है ,नक्सलियों की मांद में सुरक्षाबलों द्वारा किया गया यह अंतिम प्रहार है।
सूत्रों से जो अन्य जानकारी मिली है उनकी माने तो 15 नक्सलियों के जत्थे के आत्मसमर्पण करने की भी खबर है। समर्पण करने वाले सभी नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य बताए जा रहे हैं। डीवीसीएम स्तर के नक्सली अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे हैं। एक-दो दिन में पुलिस इन्हें मीडिया के सामने पेश कर सकती है।







