ChhattisgarhRegion
सौम्या को जमानत,रहना होगा प्रदेश से बाहर

रायपुर। चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी निलंबित डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। संभव हुआ तो सोमवार को रिहाई हो सकती है।बताया गया कि कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा था। शनिवार को उनकी जमानत मंजूर कर ली है। जमानत की अवधि में उन्हें प्रदेश से बाहर रहना होगा। गिरफ्तारी से पहले भी वे प्रदेश से बाहर ही रह रही थीं। ईडी ने उन्हें दो बार पहले शराब घोटाला केस में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ कोयला घोटाले का मामला भी दर्ज है। मगर उन्हें बाकी मामलों में जमानत मिल चुकी है।







