ChhattisgarhRegionSports

मिस इंडिया कलकत्ता की बेबजानी और महाराष्ट्र के निलेश जोगी बने मि इंडिया

Share

रायपुर। भुनेश्वर में आयोजित मि एंड मिस इंडिया बॉडी बिल्डिंग मे 6 लाख की इनामी प्रतियोगिता में मि इंडिया का खिताब महाराष्ट्र के निलेश जोगी और मिस इंडिया का खिताब कलकत्ता की मिस बेबजानी केसी को मिला।
छग बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि छग के खिलाडिय़ों ने अब तक जब से छग राज्य का गठन हुआ है पहली बार 4 बॉडी बिल्डरो ने टॉप 3 में स्थान पाकर बॉडी बिल्डिंग छग का नाम रोशन किया। जिनमें 60 किलो वजन वर्ग मे परमानंद तांडी ने तृतीय स्थान, 80 किलो में राजेश यादव, पैरा बॉडी बिल्डिंग में अश्विन सोनवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेन्स फिजिक स्पोर्ट्स में भरत मंडावी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 60 किलो में ललित तांडी चतुर्थ स्थान, 70 किलो में विपुल मंडल चौथे स्थान पर रहा। 60 किलो में चंद्र कुमार कांत छठवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मोहन सिंह राठौर मध्यप्रदेश, संजीव शर्मा दिल्ली, शिवा प्रसाद एंड टी ए भास्करन आंध्र प्रदेश, बाबू वीजी केरला, मानिक ताम्रकार छग, रितेश विरांग मप्र, स्टेज मार्शल शेखर।
इस अवसर पर छग बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश साहू, आजीवन अध्यक्ष शिव मोहन शुक्ला, सीनियर उपाध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गौरव सेन, जिला बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमंत परमाले ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button