ChhattisgarhRegion

एसके रायपुर मैराथन कल, सुबह 4.30 बजे यूथ आइकन रणविजय के साथ दौड़ेगा रायपुर

Share

रायपुर। फिटनेस, ऊर्जा और जागरूकता के संदेश को लेकर रायपुर एक बार फिर रविवार को सुबह 4.30 बजे दौडऩे के लिए तैयार है। लेट्स रन टुवर्ड्स अ हेल्थियर इंडिया एंड अ सेफर डिजिटल इंडिया थीम के साथ आयोजित इस मैराथन में फिटनेस के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रमुख रहेगा। आयोजन में सेलिब्रिटी गेस्ट रणविजय सिंघा की मौजूदगी प्रतिभागियों के लिए खास आकर्षण होगी। मैराथन का पोस्टर छत्तीसगढ़ के आईजी बद्रीनारायण मीणा द्वारा लॉन्च किया गया।
आईआईईएमआर के निदेशक और मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा संस्कृति युवा संस्था और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस और साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड के सहयोग से यह मैराथन आयोजित किया जा रहा है। आयोजित यह बहुप्रतीक्षित मैराथन 1 मार्च, रविवार को शहर में उत्साह और जोश के साथ आयोजित होगी। एसके रायपुर हाफ मैराथन (21 किमी) – रिपोर्टिंग: सुबह 4:00 बजे 7 फ्लैग-ऑफ: सुबह 4:30 बजे, 10 किमी रन – रिपोर्टिंग: सुबह 6 बजे 7 फ्लैग-ऑफ: सुबह 6:30 बजे, 3 किमी ड्रीम रन – रिपोर्टिंग: सुबह 6:30 बजे 7 फ्लैग-ऑफ: सुबह 7 बजे। इसका रूट स्प्री वॉक मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से शुरू होगा, जहां से धावक लाइन-अप एरिया से आगे बढ़ते हुए मरीन ड्राइव से निकलकर कमल विहार चौराहा, कटोरा तालाब चौराहा, पीडब्ल्यूडी ब्रिज चौराहा, अमलीडीह चौक, राजेन्द्र नगर चौराहा और कमल विहार फ्लायओवर तक पहुंचेंगे। यहां निर्धारित टर्निंग पॉइंट से प्रतिभागी यू-टर्न लेकर उसी मार्ग से वापस लौटेंगे और फिर से कमल विहार चौराहा होते हुए स्प्री वॉक मरीन ड्राइव पहुंचेंगे, जहां रेस का फिनिश पॉइंट रखा गया है। 10 किमी रन इसी निर्धारित रूट पर होगी, जबकि 21 किमी हाफ मैराथन के लिए इसी रूट के दो लूप पूरे किए जाएंगे, और 3 किमी ड्रीम रन धावक जल विहार चौराहे से वापस लौटेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button