ChhattisgarhCrimeRegion

श्याम खाटू मंदिर के पास एक्टिवा में मिला 75 लाख नगद

Share

रायपुर। शुक्रवार शाम में वाहन चैकिंग के दौरान श्याम खाटू मंदिर के पास एक एक्टिवा में 75 लाख रुपए नगद मिला हैं। पुलिस ने गाड़ी और नगदी को जब्त कर आयकर विभाग रायपुर वृत को जानकारी दे दी गई है। आजाद चौक पुलिस ने शनिवार को मिलन शर्मा और कारोबारी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
आजाद चौक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस होली के सिलसिले में कल शाम अग्रसेन चौक और श्याम खाटू मंदिर के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक्टिवा में ये कैश मिला है। इसके बाद मालिक और रुपयों के स्रोत की जांच जारी है। इसके पीछे हवाला का पैसा होने की जानकारी भी सामने आ रही है। जो नगदी में किया जा रहा था। सारी नगदी 500 और 200 रूपये के नोट के बंडल में है। एक्टीवा चालक मिलन शर्मा नाम के युवक से पूछताछ जारी है। जो किन्हीं अग्रवाल कारोबारी के यहां काम करता है। आजाद चौक पुलिस ने मिलन और कारोबारी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं आयकर अधिकारी भी दोनों से पूछताछ करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button