धारदार चाकू के साथ आरोपी राजेश व नीलकंठ गिरफ्तार

रायपुर। थाना पंडरी पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत माल धक्का रोड कांपा बस्ती रायपुर एवं अरोरा धर्मकांटा कांपा रायपुर के पास दो व्यक्ति अपने-अपने पास संदिग्ध वस्तु लिए बैठे होने की सूचना तस्दीकी हेतु दो टीम रवाना होकर उन दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के कमर में तथा एक व्यक्ति के पहने पैंट के जेब में धारदार चाकू बरामद किया गया । दोनों व्यक्तियों से पूछताछ में व्यक्तियों नें अपना नाम नीलकंठ साहू व राजेश साहू साकिनान सुंदरी पारा का होना बताया चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया ।
आरोपी नीलकंठ साहू एवं आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 लोहे का बटनदार धारदार चाकू एवं 01 लोहे का चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 47/2026 एवं 48/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया ।







