Madhya Pradesh
शादी से नाराज लड़की पक्ष की कार्रवाई, परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई की लव मैरिज की सजा बड़े भाई को भुगतनी पड़ी। घाटीगांव थाना क्षेत्र के घेघोली गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने युवक के बड़े भाई का मकान जेसीबी से तुड़वा दिया। बताया जा रहा है कि शादी के बाद लड़की के घर वाले गुस्से में थे और करीब पांच महीने पहले घर को ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद दहशत में परिवार शहर छोड़कर चला गया। अब पांच महीने बाद परिवार वापस लौटा और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।







